भोपाल (आरएनएस)। निशातपुरा के जनता नगर में गत दिवस पिता-पुत्र समेत पांच लोगों ने मिलकर पड़ोस में रहने वलो ठेकेदार के घर मं घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में ठेकेदार व उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां ठेकेदार की मौत हो गई। उमराव कॉलोनी करोंद निवासी इरफान अंसारी (32) कंस्ट्रक्शन ठेकेदार थे। इन दिनों उनके मकान में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। इरफान मकान में काम कर रहे थे। निर्माणाधीन मकान में सेंट्रंग प्लेटों को सहारा देने बल्लियां लगाई गई थीं। गत दिवस दोपहर एक बल्ली बाहर की ओर गिर गई। इससे पड़ोस में रहने वाले भैया उर्पु काले का बिजली का तार टूट गया। तार टूटने के बाद भैया काले ओर उसके बेटे अरशू ने हंगामा कर दियाा। उस समय मोहल्ले के लोगों ने समझाइश देकर मामला शांत करा दिया था। उस समय इरफान और उसका छोटा भाई रईस अंसारी घर में मौजूद थे। उक्त सभी आरोपियों ने दोनों भाइयों को चाकू-छुरी से गोद दिया।








