सिंगरौली (आरएनएस)। प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को देश के इतिहासकारों पर करारा प्रहार करते हुए कहा है कि अंग्रेजों और वामपंथियों के चाटुकार इतिहासकारों ने देश के गौरवशाली इतिहास को इतिहास के पन्नों में दबा दिया, जिससे आज का नौजवान देश के वास्तविक गौरवशाली इतिहास से अभी भी अनजान बना हुआ है। विजयवर्गीय गत दिवस एक दिवसीय सिंगरौली जिले के प्रवास के दौरान नवनिर्मित जुड़वा तालाब पार्क में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में बतोर मुख्य अतिथि के रूप में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप और शिवाजी जैसे वीर योद्धाआं का इतिहास बहुत कम पढऩे को मिलता है।








