मध्य प्रदेश असंगठित श्रमिक पंजीयन में सुधार, डिजिटल सिग्नेचर से होगा पंजीयन

Join Us

नर्मदापुरम/ सहायक श्रमायुक्त नर्मदापुरम द्वारा अवगत कराया गया है कि मध्य प्रदेश असंगठित शहरी एवं ग्रामीण कर्मकार मंडल (संबल योजना) के तहत असंगठित श्रमिकों के पंजीयन व्यवस्था में सुधार किया गया है। अब से पंजीयन प्रक्रिया को और सरल एवं पारदर्शी बनाने के लिए पंजीयन पदाभिहित अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट से किया जाएगा। इस सुधार के तहत पंजीयन प्रक्रिया को तेज़ और सुरक्षित बनाया जाएगा, जिससे असंगठित श्रमिकों को उनके अधिकार समय पर प्राप्त होंगे। यह कदम मध्य प्रदेश सरकार की श्रमिकों की भलाई के प्रति प्रतिबद्धता को और सशक्त करेगा। उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत असंगठित श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।

Previous articleनर्मदा महाविद्यालय में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन हुआ
Next articleबरूआढाना में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करने पर हुइ पर कार्यवाही