ट्रंप की शपथ से ठीक 5 दिन पहले राष्ट्रपति जो बाइडन 15 जनवरी को देंगे आखिरी भाषण

Join Us

वॉशिंगटन,(ए)। अमेरिका में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया बहुत तेज से चल रही है। यहां 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे और इससे ठीक पांच दिन पहले यानी 15 जनवरी को राष्ट्रपति जो बाइडन अपना आखिरी भाषण देकर अमेरिका को संबोधित करेंगे। बीस जनवरी को पद छोडऩे से पहले यह राष्ट्रपति के तौर पर अमेरिकियों और दुनियाभर के लोगों के लिए बाइडन का अंतिम भाषण होगा, जो रात आठ बजे आरंभ होगा। वह सोमवार को विदेश मंत्रालय में अपने कार्यकाल की विदेश नीति पर केंद्रित एक भाषण देंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केरिन जीन-पियरे ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि बाइडन सोमवार को अपने भाषण में 50 से अधिक वर्षों के अपने सार्वजनिक जीवन पर बात करेंगे। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के बीच हुई ‘डिबेट’ में बाइडन (82) का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था जिसके बाद से उनकी ही पार्टी के सदस्य बाइडन के इस पद की दौड़ से हटने की बात करने लगे थे और अंतत: बाइडन ने ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने का फैसला किया था। बाइडन की जगह उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया था।

Previous articleग्रूमिंग गैंग कहीं शहबाज सरकार की ना बजा दे बैंड, 14 अरब 12 करोड़ का लग सकता है चूना
Next articleमुख्यमंत्री डॉ. यादव राष्ट्रीय युवा दिवस पर करेंगे ‘स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन’ का शुभारंभ