ब्राजील में प्लेन क्रैश : पायलट की जिंदा जलने से मौत, परिवार के 4 सदस्य पूरी तरह सुरक्षित

Join Us

ब्राजील (ए)। ब्राजील के साओ पाउलो स्थित उबातूबा एयरपोर्ट पर एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ, जिसका वीडियो भी सामने आया है। समुद्र तट के किनारे स्थित हवाई पट्टी पर लैंडिंग के दौरान एक विमान में अचानक विस्फोट हो गया और उसमें आग लग गई। इस हादसे में पायलट की जलकर मौत हो गई, जबकि विमान में सवार एक परिवार के चार सदस्य चमत्कारिक रूप से बच गए।डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, सेसना 545 विमान गोयास से मिनेइरोस शहर जा रहा था। लैंडिंग के समय अचानक बारिश शुरू हो गई, जिससे रनवे गीला हो गया और विमान फिसल गया। फिसलने के दौरान विमान में आग लग गई और उसका एक हिस्सा समुद्र तट को पार करते हुए समुद्र में जा गिरा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान में लगी आग बहुत भीषण थी और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे। विमान का एक हिस्सा समुद्र में गिरने से पहले ही उसमें सवार चारों लोग बाहर निकल गए थे, जिससे उनकी जान बच गई। बीच पर मौजूद लोगों ने भी बहादुरी दिखाते हुए दोनों बच्चों को समुद्र की लहरों से बाहर निकाला। इस हादसे में मारे गए पायलट की पहचान पाउलो सेघेटो के रूप में हुई है।

Previous articleलॉस एंजिल्स जंगल की आग : नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा
Next articleलॉस एंजेलिस में आग का तांडव : हजारों इमारतें जलकर खाक, 1.80 लाख लोगों ने छोड़ा घर; 11 ने गंवाई जान