श्रीराम मंदिर रामलला सरकार का 1 वर्ष पूर्ण होने 1101 दीपक जला कर मनाया गया दीप उत्सव

Join Us

प्रतिष्ठा द्वादशी पवन अवसर पर रामलला सरकार का पूजन कर 1101 दीपक जलाकर मनाया गया दीप उत्सव श्रीराम लला सरकार श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर आज श्री माधव महाकाल आरोग्य आश्रम द्वारा सर्वप्रथम सनातनी नव ध्वज की स्थापना की गई श्री राम भगवान का अभिषेक किया गया गौ माता का पूजन कर दीप प्रचलित किए गए आज संपूर्ण भारतवर्ष ही नहीं विश्व में प्रतिष्ठा द्वादशी को मनाया जा रहा है सभी हिंदू मिलकर भगवान श्री राम का पूजन आरती अभिषेक कर रहे हैं आज इस अवसर पर श्री माधव महाकाल आरोग्य आश्रम श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर श्रीराम गौशाला क्षेत्र में भगवान श्री राम का भाव अभिषेक पूजन अर्चन कर1101 दीपक से दीप उत्सव मनाया गया जिसमें क्रांतिकारी संत कथा व्यास पंडित मोहित राम जी पाठक ने सर्वप्रथम भगवान श्री राम का अभिषेक किया साथ में आश्रम परिवार द्वारा अभिषेक कर  11000 राम नाम जाप  माला कर प्रतिष्ठा द्वादशी को अद्भुत रूप में मनाया गया 1 वर्ष पूर्व 22 जनवरी 2024 को 500 साल के संघर्ष के बाद अयोध्या की पावन भूमि पर भगवान श्री राम लला सरकार का भाव मंदिर का निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा की गई आज उसी का 1 वर्ष पूर्ण हुआ तो संपूर्ण हिंदू सनातनी समाज द्वारा घर-घर दीप उत्सव भगवान का अभिषेक पूजन अर्चन कर प्रसादी का वितरण किया गया

Previous articleशा. प्राथमिक शाला कुलॉसपुरा में एफएलएन मेले का आयोजन
Next articleनगर में निकली श्रीराम नाम प्रभात फेरी, जसपाल सिंह अरोरा भी हुए शामिल