शा. प्राथमिक शाला कुलॉसपुरा में एफएलएन मेले का आयोजन

Join Us
 सीहोर ।  दिनांक 11 जनवरी शनिवार को राज्य शिक्षा केन्द्र के आदेशानुसार शा. प्राथमिक शाला कैलासपुरा एवं कुलॉसकला में एफएलएन मेला का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। जिसमें कक्षा 1 व 2 के बच्चों ने अभिभावकगणों के सामने अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। मेले का शुभारम्भ कुलासपुरा के सरपंच राजेन्द्र वर्मा एवं जनपद सरस्य जमना प्रसाद वर्मा तथा ग्राम पंचायत के सचिव हुकुमसिंह वर्मा द्वारा किया गया । शा. प्राथमिक शाला कुलासपुरा के प्रभारी रामप्रकाश नरोलिया एवं शा. माध्यमिक शाला कुलासकला की प्रभारी अनीता भोयर, सपना नामदेव, गायत्री परमार, सरिता मालवीय तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ज्योति सारथियो द्वारा सभी अतिथिगणों एवं अभिभावकगणों का स्वागत किया गया एवं बच्चों को उनके अभिभावकों के समक्ष एफएलएन मेला रिपोर्ट कार्ड प्रदान किये गये तथा मध्याह्न भोजन में विशेष भोज बनवाया गया ।
Previous articleसंत श्री का चिर स्मरणीय  आत्मीय मिलन
Next articleश्रीराम मंदिर रामलला सरकार का 1 वर्ष पूर्ण होने 1101 दीपक जला कर मनाया गया दीप उत्सव