दिल्ली विधानसभा चुनाव : एक चरण में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को परिणाम

Join Us

नई दिल्ली,(ए)। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। 5 फरवरी को मतदान होगा और परिणाम 8 फरवरी 2025 को आएंगे। यह चुनाव एक चरण में संपन्न होगा।दिल्ली में करीब 1.55 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 83.49 लाख पुरुष और 79 लाख महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा, 1261 थर्ड जेंडर और 2.08 लाख नए मतदाता भी हैं। इस बार 33,000 बूथों पर मतदान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि दिल्ली में 12 आरक्षित और 58 सामान्य सीटें हैं। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि 13,000 से अधिक पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं।
प्रमुख राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां
इस बार आम आदमी पार्टी (आप) ने सबसे पहले सभी 70 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 29 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं, जबकि कांग्रेस की 3 सूचियां जारी हुई हैं। प्रमुख मुकाबले कालकाजी और नई दिल्ली सीटों पर देखे जाएंगे, जिनमें समीकरण बदलने के कारण कड़ी प्रतिस्पर्धा हो सकती है। इस चुनाव के लिए सभी पार्टियां जोरदार प्रचार कर रही हैं, और यह मुकाबला काफी रोचक होने की संभावना है। 00

 

Previous articleसीएम आतिशी ने फिर लगाया केन्द्र पर आरोप कहा मुख्यमंत्री आवास से निकाला गया
Next articleभारत के पड़ोसी देशों में हिली धरती, 7.1 तीव्रता का भूकंप, 126 लोगों की मौत