सीएम आतिशी ने फिर लगाया केन्द्र पर आरोप कहा मुख्यमंत्री आवास से निकाला गया

Join Us

नई दिल्ली (ए)। दिल्ली की सीएम आतिशी ने दावा किया कि उन्हें जो सीएम आवास मिला है उसका अलॉटमेंट बीजेपी सरकार ने कैंसल कर दिया है। हमारा घर छीना जा रहा है। चुनाव घोषणा की एक रात पहले ऐसा हुआ। ये दूसरी बार है जब मुझे आधिकारिक आवास से बाहर कर दिया है। सीएम आतिशी ने कहा आज दिल्ली के चुनाव की घोषणा हुई है। दिल्ली के चुनाव की घोषणा जिस दिन होती है, उससे पिछली रात को भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने जो मेरा सरकारी आवास है, जो आवास मुझे मुख्यमंत्री होने के नाते अलॉट हुआ है, तीन महीने में दूसरी बार मुझे उस मुख्यमंत्री आवास से निकालकर बाहर फेंक दिया। इसके आगे उन्होंने कहा चि_ी भेजकर मुख्यमंत्री आवास का अलॉटमेंट कैंसिल किया। एक चुनी हुई सरकार की चुनी हुई मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री आवास छीन लिया। तीन महीने पहले भी इन्होंने यही किया था। जब मुख्यमंत्री बनी, आवास से मेरा और मेरे परिवार का सामान घर से निकालकर सडक़ पर फेंक दिया था। भारतीय जनता पार्टी को लगता है कि वो घर छीनने से, हमारे साथ गाली-गलौच करने से, मेरे परिवार के बारे में निचले स्तर की बातें करने से हमारे काम रोक देंगे।

Previous articleनहीं हो सकता ईवीएम हैक, मतदाता सूची की जानकारी भी हर पार्टी को दी जाती है : मुख्य चुनाव आयुक्त
Next articleदिल्ली विधानसभा चुनाव : एक चरण में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को परिणाम