क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने केन्ट विधानसभा क्षेत्र की टीमें 15 जनवरी तक कर सकती हैं आवेदन
जबलपुर। केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी की दादा मां जी की स्मृति में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दिनांक 21 जनवरी 2025 से दिनांक 25 जनवरी 2025 तक स्वर्गीय श्रीमती निम्मी देवी रोहाणी आशीर्वाद टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, आयोजन वेस्टलैंड खमरिया ग्राउंड में किया जाएगा तथा क्रिकेट प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए टीमों के आवेदन 15 जनवरी 2025 तक प्राप्त किए जाएंगे। प्रतियोगिता में सिर्फ केन्ट विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों की टीम को ही प्रवेश दिया जाएगा, क्रिकेट टीमें प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इन नम्बों पर संपर्क कर सकती है 9424813444, 7999847571, 9329023768, 8120466786, 9303628835 आदि।








