क्रिकेट: रोमांचक मुकाबले में हितकारिणी देवताल बना विजेता

Join Us

जबलपुर। गोल बाजार मैदान में खेले जा रहे अंतर हितकारिणी टेनिस बाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में हितकारिणी शाला देवताल ने हितकारिणी चिल्ड्रन एकेडमी गोविंदगंज को पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चिल्ड्रन एकेडमी गोविंदगंज के आदित्य ने नाबाद 14 रनों की पारी खेली। अजय मरावी ने 3 विकेट चटकाये। जवाबी पारी खेलते हुए हितकारिणी शाला देवताल के अजय मरावी के आतिशी 25 रनों की बदौलत देवताल टीम ने जीत दर्ज की। हितकारिणी शाला देवताल के अजय मरावी मैन ऑफ द मैच और कृष्णा बैगा मैन ऑफ द सीरीज बनें। इस अवसर पर विद्या परिषद के सचिव एड जयेश राठौर, एड अशोक गुप्ता, दीपक सिंह राठौर, शिवदत्त मिश्रा, संयोजक नरेश तिवारी, सह संयोजक राजीव श्रीवास्तव, खेल अधिकारी दिनेश सिंह ठाकुर, रजनीश श्रीवास्तव, ज्योत्सना दीक्षित, शेखर खंपरिया, राजेंद्र तिवारी, सारिका मिश्रा, हरीश विष्वकर्मा, सुनील दुबे सहित खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Previous articleयात्री सुविधाओं का जायजा लेने मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों के साथ किया स्टेशन का निरीक्षण
Next articleआज की जनसुनवाई में प्राप्त हुए 17 प्रकरण