हनुमान झंडा यात्रा में शामिल हुए पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय

Join Us

सीहोर। नव वर्ष के पहले मंगलवार को शहर के बाल हनुमान मंदिर में भव्य आयोजन किया गया था। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और नगर सेठ राकेश राय सहित अन्य लोग शामिल हुए।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बड़ियाखेड़ी पाटी स्थित बाल हनुमान मन्दिर द्वारा आयोजित हनुमान झंडा यात्रा में मुख्य अतिथि श्री राय शामिल हुए और झंडे को हनुमान मंदिर से प्रारंभ करवाया। झंडा यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर पहुंची इस मौके पर अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Previous articleजिला संस्कार मंच के तत्वाधान में पौधो रोपण का क्रम जारी
Next articleवरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर छात्रावासों का निरीक्षण अवश्य करें : राज्य मंत्री श्रीमती गौर