जिला संस्कार मंच के तत्वाधान में पौधो रोपण का क्रम जारी

Join Us

 एक दर्जन से अधिक पौधों का वितरण किया
सीहोर। जिला संस्कार मंच के तत्वाधान में साल भर से विभिन्न परिसरों में पौध-रोपण गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस क्रम में मंगलवार को शहर के सोया चौपाल के अलावा श्री राधेश्याम विहार कालोनी में मंच के पदाधिकारियों के द्वारा एक दर्जन से अधिक पौधों का वितरण किया गया।
इस मौके पर जिला संस्कार मंच के संयोजक मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और वसुंधरा को संवारने के उनके मन के भाव और संकल्प का प्रकटिकरण है। पौध-रोपण का यह अभियान, परमात्मा से प्रकृति के रूप में जो हमें प्राप्त हुआ है, उसे वापस लौटाने का एक प्रयास भी है। विकास के क्रम में हुए प्रकृति के क्षरण की प्रतिपूर्ति करने और संतुलन बनाए रखने में भी पौध-रोपण से मदद मिल रही है।
वहीं कार्यक्रम में मौजूद जिला संस्कार मंच के जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र माहेश्वरी ने कहा कि इन दिनों कड़ाके ठंड हो रही है, इसके अलावा गर्मी के दिनों में भी मौसम में परिवर्तन होता रहता है। इसके लिए पौधा रोपण जरूरी है। पौधा रोपण होने से पर्यावरण को नुकसान नहीं होता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति से खिलवाड़ करने से हवा भी बेहद जहरीली हो गई है, जिसमें सांस लेना भी एक तरह से जहर निगलने जैसा है। इन तमाम समस्याओं का कारण ग्लोबल वार्मिंग और उस कारण से हो रहे जलवायु परिवर्तन को माना जाता है। इस समस्या का समाधान भी बड़ा आसान है कि अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं, जो विशालकाय वृक्ष का रूप लेकर जलवायु परिवर्तन के हमले में ढाल बनकर उसे संतुलित करने में सहायक हों। पौधा रोपण के दौरान आरसी चंद्रवंशी और जितेन्द्र भावसार आदि शामिल थे।

Previous articleकलश यात्रा के साथ आरंभ हुई शिव महापुराण, गुरुवार को किया जाएगा भगवान शिव का विवाह
Next articleहनुमान झंडा यात्रा में शामिल हुए पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय