नगर पालिका के कर्मचारी कर रहे लापरवाही, नपाध्यक्ष को होना पड़ रहा गुस्सा

Join Us

विकास कार्यों में सुस्ती दिखाने पर, वेतन रोकने के देने पड़ रहे निर्देश

नर्मदापुरम्। नगर पालिका के कर्मचारी लापरवाह बने हुए हैं। उनकी लापरवाही के कारण नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव को गुस्सा आ रहा है। अध्यक्ष की अध्यक्षता में सोमवार को नगरपालिका की समस्त शाखाओं की बैठक का आयोजन किया गया। नगर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली गई। बैठक में कार्यों में लापरवाही और लेटलतीफी होने पर नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के दौरान लगाए जा रहे शिविरों की जानकारी ली। मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले ने बताया कि नगर में चल रहे समस्त विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया था। साथ ही जिन शाखाओं के कार्यों में लापरवाही सामने आ रही है उनके वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में पार्षदगण, कार्यालय अधीक्षक प्रशांत जैन सहित सभी शाखा के प्रभारी और नगरपालिका के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous articleपावर मैक प्रोजेक्ट लि. कंपनी ने शालाओं के विद्यार्थियों को वितरित किए गरम कपड़े और आवश्यक सामग्री
Next articleसैलानियों ने चखा मिलेट्स से बने उत्पादों का स्वाद, पचमढ़ी में आयोजित हुआ मिलेट्स फूड फेस्टिवल