लॉस एंजिल्स (ए)। कैलिफोर्निया में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने अंडों की कीमतों पर असर डाला है। मांग ज्यादा बढ़ी है आपूर्ति कम है नतीजतन दाम जबरदस्त बढ़े हैं। पिछले दो महीनों में ही करीब 70 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। सिन्हुआ ने शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट के हवाले से बताया, कैलिफोर्निया में अंडों की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। एक दर्जन बड़े अंडों की कीमत 0.78 डॉलर बढ़ी है और अब ये 8.97 डॉलर में बिक रहा है, जबकि दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक दर्जन जंबो अंडों की कीमत औसतन 8.91 से बढक़र 9.10 डॉलर के बीच हो गई है।यूएसडीए के अनुसार, जंबो अंडे सबसे बड़े होते हैं। इसके बाद अतिरिक्त बड़े, बड़े और मध्यम अंडे होते हैं। दरअसल, वहां छुट्टियों के मौसम में बर्फबारी के बीच अंडों की खपत बढ़ जाती है। यूएसडीए की साप्ताहिक रिपोर्ट में कहा गया कि देश भर में अंडों की कीमतें कुछ हद तक कम हुई हैं, लेकिन अब भी उच्च स्तर पर बनी हुई हैं। न्यूयॉर्क बाजार में अंडों की थोक कीमत 0.12 डॉलर बढक़र 6.06 डॉलर प्रति दर्जन हो गई है। अक्टूबर में यह कीमत 3.13 डॉलर और एक साल पहले 2.13 डॉलर थी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि 2024 के अंत तक मांग बनी रहेगी। अंडों की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति की कमी को लेकर बढ़ती चिंता का कारण है।








