वॉशिंगटन (आरएनएस)। अमेरिका में रविवार को भीषण बर्फीला तूफान की वजह से कई राज्यों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। अब आशंका जताई जा रही है कि यह अमेरिका में पिछले 10 साल का सबसे भीषण बर्फीला तूफान हो सकता है। इसे देखते हुए 7 राज्यों जनमें केंटकी, वर्जीनिया, वेस्ट वर्जीनिया, कंसास, अर्कांसस और मिसौरी में इमरजेंसी लगा दी गई है। स् नेशनल वेदर सर्विस का कहना है कि इस तूफान से अमेरिका के 6 करोड़ से ज्यादा लोगों का जीवन प्रभावित होगा। बता दें फ्लोरिडा में भी में भारी बर्फबारी हो रही है। कंसास और मिसौरी के लिए खास चेतावनी जारी की गई है। नेशनल वेदर सर्विस का कहना है कि इन दोनों राज्यों के कई इलाकों में 8 इंच तक बर्फबारी हो सकती है। यहां पर 72 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं।अमेरिका में इस बर्फीले तुफान की बड़ी वजह से पोलर वोर्टेक्स (ध्रुवीय भंवर) को माना जा रहा है। पोलर वोर्टेक्स काउंटर क्लॉकवाइज (घड़ी की उल्टी दिशा) बहती हैं। पोलर वोर्टेक्स भौगोलिक संरचना के कारण आमतौर पर नॉर्थ पोल के चारों ओर घूमता है, लेकिन जब यह दक्षिण की तरफ बढ़ता है तो अमेरिका, यूरोप और एशिया में भारी ठंड लाता है। इन दिनों अमेरिका में यही हो रहा है, एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये ध्रुवीय हवाएं यूरोप और एशिया में चल सकती हैं।








