भोपाल(ए)। कोलार पुलिस मामला दर्ज करने के बाद ऐसे युवको की तलाश कर रही , जो इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में रहते हुए सामने रहने वाली महिलाओं को देखकर अपने कपड़े उतार देते थे। आरोपी तीन दिनो से ऐसी हरकते कर रहे थे, जिसके बाद परेशान महिलाओ ने पुलिस से शिकायत की थी। मिली जानकारी के अनुसार कोलार रोड स्थित सर्वधर्म के पास नजदीक सागर अपार्टमेंट के एक फ्लैट में दक्षिण भारत के दो युवक रहते है, दोनो युवक आपस में रिश्तेदार हैं। आरोप है कि दोनो युवक अपार्टमेंट के सामने रहने वाली महिलाओं को देखकर अपने कपड़े उतार देते थे। पहले तो महिलाओ ने नजर अंदाज किया लेकिन आरोपी तीन दिन तक महिलाओ को देखकर जानबूझकर ऐसा ही करते रहे। उनकी हरकतो पर आपत्ति जताते हुए जब पीडि़त महिलाओं ने उनकी हरकतो का विरोध करते हुए आगे से ऐसा न करने की समझाईश दी, लेकिन युवको ने अपनी गलती न मानते हुए उल्टा धमकाते हुए कहा की वे जो भी करते है, अपने फ्लैट के भीतर करते हैं, और यह उनकी निजी जिंदगी हैं। युवको के उल्टा चलने पर वहॉ भारी हंगामा हो गया, इसके बाद सूचन मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले दोनो आरोपी वहॉ से फरार हो गये थे। मामले में पुलिस ने एक 38 वर्षीय महिला की शिकायत पर रमेश अय्यर और गणेश अय्यर के खिलाफ 28 दिसंबर को प्रकरण दर्ज किया था।







