जिला जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश जूडो एसोसिएशन के निर्देशन में इंदौर जिला जूडो संघ द्वारा राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं केडिट जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 5 जनवरी तक नेहरू स्टेडियम इंदौर में किया गया। संपन्न हुई इस सब जूनियर व केडेट प्रतियोगिता में जबलपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा जिसमें जबलपुर जिला संघ के केडेट खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण एक रजत के साथ नौ कांस्य पदक प्राप्त कर जबलपुर को सम्पूर्ण प्रदेश में विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। जिला जूडो संघ के कोच व सचिव आबिद हुसैन खान ने बताया कि संपन्न हुई इस केडेट राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में नगर के जूडो खिलाड़ी आयशा शाह व कुलसुम शाह ने अपने खेल का श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किए वहीं सम्राट सिंह ने रजत पदक तथा अक्षया साहू, जिया गौर, सामिया अंसारी, सोमिया सिद्दीकी, सपना चौधरी, अंकुश गुप्ता, विनम्र विश्वकर्मा, हर्ष परिहार, यश पाठक आदि ने कांस्य पदक प्राप्त कर जबलपुर को गौरवान्वित किया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एडवोकेट अताउर्ररहमान अंसारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई तथा इस दल के कोच बुशरा अंजुम, नौशीन अंजुम व शफीउर्ररहमान थे। श्री खान ने आगे बताया कि प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त यह दोनो खिलाड़ी 22 से 25 जनवरी तक पुणे में आयोजित सब जूनियर राज्य स्तरीय जूडो स्पर्धा में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।खिलाड़ियों की इस सफलता पर राज कुमार मिश्रा, शायदा अली,सत्येंद्र गुरु, मनीष श्रीवास्तव, तावेज़ अली, शशांक आदि ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।








