शहीद स्मारक प्रांगण में एक दिवसीय संगीतमय भागवत कथा एवं सम्मान समारोह संपन्न

Join Us

सन्मार्ग पर चलने प्रेरित करती है भागवत कथा

जबलपुर । भागवत कथा हमें सन्मार्ग पर चलने प्रेरित करती है और जब मनुष्य सन्मार्ग पर चलता है तो कष्ट स्वतः दूर हो जाते हैं, उसका जीवन उपलब्धियों और सुख शांति से भर जाता है । उपरोक्त विचार कथा व्यास पंडित कामता तिवारी ने आज पी एम जी शिक्षा – कला शोध समिति द्वारा खलीफा गनेश जायसवाल के स्मृति जन्मोत्सव पर शहीद स्मारक मैदान में मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित एक दिवसीय संगीतमय भागवत कथा सार में व्यक्त किए । उन्होंने भागवत में वर्णित विभिन्न प्रसंगों की सरल व्याख्या की । इस अवसर पर विदुषी कथा वाचिका कृष्ण निशा तिवारी ने भी आशीर्वचन व्यक्त किए । प्रारंभ में मुख्य यजमान पूजा जायसवाल सहित विजय जायसवाल, डॉ. प्रकाश दुबे, रश्मि पाठक, डॉ. वंदना दुबे, ममता जायसवाल, फोटोग्राफर संजय राठौर एवं अनिल तिवारी ने श्रीकृष्ण जी व भागवत पुराण का पूजन अर्चन एवं कथा व्यास पंडित कामता तिवारी जी का स्वागत किया । खलीफ गनेश जायसवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की । इस अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित पं. नित्यनिरंजन खंपरिया, मेजर जनरल एन. राउत, डॉ. आनंद तिवारी ने पंडित नारायण गुरु उस्ताद अखाड़ा सदर सहित सुभाष राव नायडू, चिंतामन कश्यप, नेकनारायण सिंह, कौशल यादव एवं बृजेश अग्रवाल का सम्मान मोतियों की माला, साफा बंधन एवं सम्मान पत्र से किया । अतिथियों ने कार्यक्रम को अत्यंत आनन्ददायी बताया । चित्रकार प्रमोद कुशवाहा ने श्रीकृष्ण की सुंदर पेंटिंग भेंट कीं । स्वागत मोती शिवहरे, राजीव गुप्ता, बच्चन श्रीवास्तव ने किया । संचालन प्रतुल श्रीवास्तव एवं राजेश पाठक “प्रवीण” ने तथा आभार जादूगर एस. के. निगम ने व्यक्त किया ।

Previous article48 करोड़ रुपए हर दिन… भारतीय मूल के जगदीप सिंह बने दुनिया के सबसे ज़्यादा वेतन पाने वाले कर्मचारी
Next articleजड़ी बूटी की हवन सामग्री एवं सरयू मैया का जल का निशुल्क वितरण बड़े फुहारा पर 7 जनवरी से