नील गाय का आतंक खत्म नहीं कर पा रही सरकार

Join Us

मंदसौर  (आरएनएस)। प्रदेश खासकर मालवांचल में नीलगाय यानी घोड़ारूज का आतंक दिनोंदिन बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार के तमाम आश्वासनों के बाद इनके आतंक से किसानों को निजात नहीं दिला पा रही है। पिछले सप्ताह मंदसौर जिले में एक महिला को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा पर सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। गरोठ थाना क्षेत्र के गांव बोलिया में पिछले सप्ताह नीलगाय के हमले से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद घायल महिला को परिजन गरोठ चिकित्सालय ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतिका को पोस्टमार्टम के लिए इंदिरा गांधी शासकीय अस्पताल लाया गया है। दरअसल, बोलिया गांव निवासी महिला मांगीबाई माली सुबह शौच के लिए गई थी। इस दौरान नील गाय ने जानलेवा हमला कर दिया। उसे जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। गरोठ क्षेत्र में आए दिन नीलगाय और रोजगारों से जन जीवन परेशान है। दुर्घटनाओं में कई जान जा चुकी हैं, लेकिन इस बार तो नीलगाय के हमले ने महिला की जान ले ली। लोगों का कहना है कि राज्य स्तर पर कोई नीति बने और नीलगायों से निजात मिले। क्षेत्र के किसान बहुत परेशान हैं। जिसकी फसल नीलगायों के हमले से चौपट हो रही हे। इंदोर क्षेत्र के किसान राजकुमार यादव ने बताया कि नील गाय उनके और आसपास के गांवों में भारी तबाही मचा रही है। किसान गुहार लगाकर थक चुके हैं।

Previous articleप्रदेश के वन राज्यमंत्री के गृह जिले में 12957 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण
Next articleराघौदय शक्ति संगम के दूसरे दिवस राघौगढ़ में निकला पथ संचलन