पहाड़ी राज्यों में आज से फिर शुरू होगी भारी बर्फबारी, बारिश की भी है चेतावनी

Join Us

नईदिल्ली,(आरएनएस)। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी राज्यों में शनिवार से लेकर सोमवार तक भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इसके चलते आस-पास के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, जनवरी के पहले सप्ताह में तापमान में भारी गिरावट के साथ कोहरे का कहर जारी रहेगा।साथ ही तेज हवाओं के चलते शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा।जम्मू-कश्मीर में शनिवार रात से सोमवार सुबह तक चरम बर्फबारी का अनुमान लगाया जा रहा है। रात में कश्मीर का तापमान और कम हो गया।गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जो गुरुवार रात के माइनस 8.6 डिग्री से काफी अधिक है।आज कुकरनाग, कुपवाड़ा, श्रीनगर में तापमान माइनस 6 डिग्री तक जा सकता है।इधर, घने कोहरे से श्रीनगर हवाई अड्डे पर दृश्यता 300 मीटर तक गिरने से उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है। आईएमडी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 4 से 6 जनवरी तक किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, कांगड़ा, मंडी और चंबा सहित विभिन्न जिलों में बर्फबारी, तूफान, हल्की बारिश की भविष्यवाणी का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
दूसरी तरफ, उत्तराखंड में आज मौसम साफ रहेगा। कोहरा या शीतलहर का अलर्ट नहीं है। ऐसा ही मौसम 9 जनवरी तक रहने वाला है।इसके अलावा पश्चिम विक्षोभ के कारण लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश का अनुमान है।राजधानी दिल्ली में भीषण ठंड की स्थिति बनी रहेगी और न्यूनतम तामपान 7.6 डिग्री या उससे नीचे जा सकता है। शनिवार और रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
अधिकांश स्थानों पर धुंध और मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है।
खराब मौसम के कारण शुक्रवार को दिल्ली हवाई अड्?डे से 100 से अधिक उड़ानों के परिचालन में देरी हुई है।उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाएं ठंड और बढ़ाएंगी है, जिससे पारा 4 डिग्री तक जा पहुंचा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी गलन पड़ रही है।अगले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री का इजाफा हो सकता है। कई जिलों में शनिवार-रविवार को कड़ाके की ठंड पडऩे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
आगामी दिनों में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी रहने वाला है और 6 जनवरी को कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है।राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। प्रदेश में कोहरा कम होने और मौसम शुष्क होने के कारण कई शहरों में तापमान में वृद्धि देखी गई है।दिन के समय धूप निकलने से लोगों को सर्द हवाओं से कुछ राहत मिल रही है। ढ्ढरूष्ठ ने अगले हफ्ते से ठंड की वापसी के संकेत दिए हैं। बिहार में अगले 3 दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Previous articleईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व डीआईजी और परिवार की संपत्ति जब्त
Next articleप्रधानमंत्री मोदी के अजमेर दरगाह पर चादर भेजने से कोई फायदा नहीं : ओवैसी