मणिपुर में एसपी कार्यालय पर भीड़ ने किया हमला,बढ़ाई गई सुरक्षा

Join Us

इंफाल (आरएनएस)। मणिपुर में रह-रहकर हिंसा की घटनाएंं हो रही हैं। बीती रात उग्र भीड़ ने हथियारों के साथ कांगपोकपी जिले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पर हमला कर दिया। इसमें स्क्क मनोज प्रभाकर घायल हो गए हैं और कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, स्थिति अब नियंत्रण में है और हालात पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारी कांगपोकपी जिले के साइबोल गांव में तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों को हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। तभी हिंसक भीड़ ने कांगपोकपी के एसपी कार्यालय पर पथराव और पेट्रोल बम से हमला कर दिया।भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया और स्थिति पर काबू पा लिया। हमले में पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों सहित अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।31 दिसंबर को सैबोल गांव में सुरक्षाबलों ने कथित तौर पर महिलाओं पर लाठीचार्ज किया था।स्वदेशी आदिवासी नेता मंच ने दावा किया कि सुरक्षाकर्मियों के बल प्रयोग में कई महिलाएं घायल हुई हैं। कुकी संगठन इसी घटना का विरोध कर रहे हैं। आदिवासी एकता समिति ने मांग की है कि केंद्रीय बलों को गांव से वापस बुलाया जाए। आदिवासी एकता समिति ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करते हुए कहा था कि निहत्थी महिलाओं पर बल प्रयोग सहन नहीं करेंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक, घटना पर कुकी महिला मानवाधिकार संगठन ने कहा, सुरक्षाबलों ने कुकी महिलाओं को निशाना बनाया है। वे समुदाय के खिलाफ बढ़ती हिंसा के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रही थीं। सुरक्षाबल यहां 19 महीने से तैनात है। इसके बाद भी अगर मैतेई समुदाय हम पर हमला कर रहे हैं तो सुरक्षाबलों को बफर जोन छोड़ देना चाहिए। हमारे लोग सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएंगे।
मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच मई, 2023 से हिंसा जारी है, जो हाई कोर्ट के एक आदेश के बाद भडक़ उठी थी।

Previous articleकिरेन रिजिजू ने अजमेर शरीफ में चढ़ाई प्रधानमंत्री मोदी की चादर, ऐप भी लॉन्च किया
Next articleपीथमपुर के मुद्दे पर एमपी हाईकोर्ट में जनहित याचिका, इधर सरकार मांगेगी कचरा जलाने के लिए समय