भाजपा में भ्रष्टाचारियों का जखीरा आपस में लड़ रहा है : जीतू पटवारी

Join Us

कचरा डिस्पोजल को लेकर चल रहा है भूमाफिया का खेल 
भोपाल,(आरएनएस)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि प्रदेश और देश में जनता ने भाजपा पर भरोसा किया। पिछले एक महीने से भ्रष्टाचार का जो आलम है, इस तरीके से पूरे देश में मध्यप्रदेश का चेहरा काला हो रहा हैं, भ्रष्टाचार के कोड़ से मप्र ग्रसित हो गया है। हमने एक माह पहले से आग्रह किया कि युनियन काबाईड का कचरा है, इसके पीछे भूमाफिया का जो खेल है, कचरा डिस्पोजल को लेकर जो बाते सामने आयी हैं, उससे सरकार को बचना चाहिए था, लेकिन सरकार उससे नहीं बच सकी। आनन-फानन, रातों-रात कचरे को यहां से वहां डंप किया गया, रात्रि में दो बजे पता चला कि कचरा जायेगा, कचरा पहुंचाने की किसी को कानों कान खबर नहीं लगी, ऐसा क्यों? श्री पटवारी ने कहा कि प्रदेश के काबिना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जो धार के प्रभारी मंत्री हैं वे कहते हैं हमें पता ही नहीं चला। इंदौर के प्रभारी मंत्री स्वयं मुख्यमंत्री मोहन यादव जी हैं, क्या हालात बन गये हैं कि लोग मोहन यादव को जगाने के लिए खुद को आग के हवाले कर रहे हैं। इतनी निर्लज्ज और निकम्मी सरकार है ये कि लोग खुद को आग लगा रहे हैं। ये बहुत ही दुख का विषय है। जैसा मैंने कल इंदौर में सुमित्रा महाजन जी से मुलाकात कर आग्रह किया था कि जब तक इसका टेक्नीकल सत्यापन नहीं होता है, कचरे को रोकना चाहिए। श्री पटवारी ने कहा कि कल जिस तरीके से मोहन यादव और कैलाश विजयवर्गीय का बयान आया कि 25 साल पहले कचरे का जो जहरीला तत्व था, वह समाप्त हो गया, क्या ये वैज्ञानिक है, ज्ञाता हैं, आखिर क्या है? इस विधा को जानने वाले तो कह रहे हैं कि इससे लोगों में केंसर का खतरा बड़ेगा। उन्होंने कहा कि रामकी कंपनी के 10 किलोमीटर के दायरे में मैं स्वयं गया वहां फसलें जहां पांच क्विंटल होती थी, वहां एक क्विंटल हो रही हैं, हर गांव में लोग कैंसर एवं अन्य शारीरिक समस्या से ग्रसित हैं। पानी पीने योग्य नहीं है और यषवंत सागर बांध 30 किलोमीटर है। जहां इंदौर का कैचमंट एरिया आता है, उसका पानी पूरा इंदौर शहर पीता है वहां इसका असर होने लगा है।
श्री पटवारी ने कहा कि भाजपा पागल हाथी हो गई है, किसी को कुछ नहीं समझ रही, केवल भ्रष्टाचारी हो गई है भाजपा, भ्रष्टाचारियों का जखीरा आपस में लड़ रहा है, उन्हें जो मत मिले उसमें इतने मदमस्त हो गये कि उन्हें जनता के लिए कुछ करने के लिए समय ही नहीं है। कार्बइन कचरे को लेकर जो बाते सुमित्रा ताई से हुई वे भी उसमें सहमत है। मैं मोहन यादवजी से मांग करता हूं कि इस पूरी प्रक्रिया को रोकना चाहिए। पीथमपुर के लोग औद्योगिक विकास के नाम पर सालों से सरकारी अत्याचार झेल रहे हैं। जहां तक लोगों के विरोध का सवाल है, लोग शांतिपूर्वक अपनी बात रख सकते हैं, अगर इसमें कोई हिंसक पहलू आता है, तो यह ठीक नहीं है, लोगों को संयम बनाए रखना चाहिए।
श्री पटवारी ने सौरभ शर्मा मामले में कहा कि उसकी डायरी को सार्वजनिक किया जाना चाहिए, डायरी और सौरभ शर्मा दोनों के अस्तित्व खतरे में है। डायरी में बीजेपी, मंत्री और पूर्व मंत्रियों के नाम लिखे है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है सरकार गैस प्रभावित लोगों को ही जमीन दे, जमीन खाली कराने के पीछे सरकार का षड्यंत्र है।

Previous articleसुप्रीम कोर्ट ने ईडी को लगाई फटकार, शख्स से 15 घंटे तक पूछताछ करने पर बताया अमानवीय व्यवहार
Next articleयह आप नहीं आपदा सरकार है यह बेईमानों से भरी है, इसे सत्ता से हटाना है :पीएम