सीहोर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भारतीय बेलदार जनजागरण महासभा अनुसूचित जाति परिषद प्रदेश अध्यक्ष हरीश कौशल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते बेलदार समाज के जाति प्रमाण पत्र जिन्होने फर्जी बनवाये लिये गये हैं, जिसके कारण वास्तविक बेलदार समाज शासन की योजना से वंचित हो रहा है। उनके जाति प्रमाण पत्र निरस्त कराये जाने हेतु म.प्र. अनुसूचित जाति कार्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ.आर. रमेश कुमार, जिले के कलेक्टर से प्रेस विज्ञप्ति के माध्य से उक्त फर्जी अनुसुचित जाति प्रमाण पत्र तत्काल निरस्त कराये जाने की मांगी की है।







