सीहोर। बहुजन समाज पार्टी जिला सीहोर के द्वारा माता सावित्रीबाई फुले की जन्म जयंती जिला स्तर पर मनाई गई। इय मौके पर विचार संगोष्ठी का कार्यक्रम जिला कार्यालय पर रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि कमलेश दोहरे जी जॉन प्रभारी बसपा ग्वालियर, विशेष अतिथि अनोखी लाल मालवीय जिला प्रभारी बसपा सीहोर, कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव बौद्ध जिला अध्यक्ष बसपा सीहोर ने की। इस अवसर पर शाकिर अली जिला उपाध्यक्ष बसपा सीहोर, नर्सिंग भारती जिला महासचिव बसपा सीहोर, एम.पी. सागर जिला सचिव बसपा सीहोर, हरिओम बौद्ध जिला कोषाध्यक्ष, आनंद घावरी जिला बीवीएफ मुख्य अतिथि द्वारा माता सावित्रीबाई फुले जी के जन्म दिन पर उनके जीवन संघर्ष पर विचार रखें और आगामी 15 जनवरी को कुमारी मायावती के जन्मदिन को लेकर पूरे जिले के पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिये गये। विशेष अतिथि अनोखी लाल मालवीय ने जिले में मायावती जी के जन्मदिन को लेकर आर्थिक दिवस के रूप में जिले में रजिस्टर के द्वारा जो भी सहयोग राशि इक_ा हुई है उसे भोपाल प्रदेश कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गये। इस मौके पर जिले भर से आये पदाधिकारी एवं शुभचिंतक साथियों का आभार व्यक्त किया गया। जिला अध्यक्ष संजीव बौद्ध ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में चारों विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष व उपस्थित कार्यकर्ताओं में नवीन भैरव पूर्व जिला कोषाध्यक्ष, राकेश बौद्ध पूर्व बीवीएफ संयोजक जिला सीहोर, धर्मेंद्र कचनारिया विधानसभा प्रभारी इछावर, देवकरण कुरल विधानसभा अध्यक्ष आष्टा, सोहन मालवीय, राहुल चौहान, राहुल मालवीय, पप्पू कुरल एवं समस्त जिला कमेटी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







