नहर किनारे फेंका शव मां के पास सोते समय उठाकर जंगल ले गया था आरोपी
सिवनी मालवा। डोलरिया। एक आदिवासी अबोध बारिका से दुष्कर्म करने के बाद दरिंदे ने उसकी हत्याकर शव को नहर किनारे फेंक कर भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर गांव के लोगों में अाक्रोश है। शव को रखकर ग्रामीणों ने चक्का जाम किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी मालवा तहसील के एक गांव की 6 वर्ष की अबौध बालिका को एक दरिंदा ने बालिका की मां के पास सोते समय उठाकर ले गया। उसके बाद बालिका से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव को नहर किनारे फेंक दिया। हत्या के बाद नाराज लोगों ने शव रखकर चक्काजाम किया। घटना के संबंध में पुलिस से मिल रही जानकारी के अनुसार आरोपी बालिका को सोते समय उसकी मां के पास से घर से उठाकर जंगल ले गया और दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी शव नहर किनारे फेंक दिया। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए फांसी देने की मांग की है। ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखकर प्रशासन से ठोस कार्रवाई के लिए लिखित आश्वासन दिया उसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन बंद किया।






