जबलपुर। भीषण ठंड और शीत लहर से बचाव हेतु वरिष्ठ कांग्रेस नेता बबलू कुरैशी द्वारा मंडी मदार टेकरी स्थित कब्रस्तान गेट नं एक के सामने रिक्शा चालकों, भिक्षुओं व निर्धनों के लिए प्रतिदिन अलाव का इंतजाम किया है।जिससे गरीबों को भीषण ठंड से राहत मिल सकें। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता नसीम अंसारी, अतीक कुरेशी, असलाम बाबा वारसी, नुरूल्ला खान, हाशिम राजा, गोगा पहलवान, मुस्तकीम कुरेशी, नसीम कुरेशी, पुन्नू भाई आदि ने अलाव के आयोजन को सराहनीय कदम बताते हुए गरीबों से लाभ लेने की अपील की है।








