-ऐसे मैसेज पर कमेंट, लाइक और शेयर या फॉरवर्ड भी नहीं करें वरना होगी कार्यवाही
भोपाल(ए)। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक पोस्ट किये जाने की शिकायते मिलने पर सामने आया है कि भोपाल शहर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर आदि के माध्यम से असामाजिक तत्वों के कई समूहों द्वारा सामाजिक ताने बाने को तोडऩे सहित दो समुदायों के बीच वैमनस्यता फैलाने के लिये तरह-तरह के आपत्तिजनक मैसैज, फोटो, वीडियो और ऑडियो मैसेज का प्रसारण किया जाता है। इसी तरह कई बार वायरल पोस्ट से लोगो को एक स्थान पर जमा होने और एक समुदाय के खिलाफ रजिंशाना माहौल बनाने के लिये मैसैज वायरल किये जाते है। ऐसी पोस्ट से कई बार शहर की शांति व्यवस्था बनाये रखना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। और कई बार तनाव के हालात भी बन जाते है। इस तरह के मैसैज से कई बार एडिटेड या टैंपरिगं किये गये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने से आमजन की भावनाएं आहत होती है, जिसके कारण कई बार लोक व्यवस्था को खतरा उत्पन्न होने की स्थितियां भी बनी है। कई बार यह भी देखने में आया है की ऐसी पोस्ट से शहर की शांति व्यवस्था उतनी नहीं बिगड़ती जितनी उस पर आये कमेंटस या क्रॉस कमेंटस के कारण होत है।







