सीहोर। सीहोर जिले के ग्राम लाडक़ुई में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को कम रसयान की खेत में उपयोग करने और अधिक मात्रा में गोबर या जैविक खाद डालने के प्रयोग करने को कहा गया। आगे जानकारी दी गई कि ज्यादा रसायन से मिट्टी उर्वरकता खत्म हो रही है। जमीन भी बंजर हो रही है तथा कठौरपन लिए हुए है। जमीन में खाद पदार्थ भी नष्ठ हो हो रहे हैं। किसानों ने भी जैविक खेती करने का संकल्प लिया। कम खर्चे में अधिक उत्पादन लेने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित कृषि अधिकारी ललित जायसवाल, गु्रप लीटर शफिक खाद सेल्स रिप्रजेंटेटिव, अर्जुन सिंह आदि उपस्थित रहे।








