आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: आज किसी सोच में गुम रह सकते है, इससे आपके काम की गति धीमी होगी। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना आपको धन की प्राप्ति होगी। आज किसी जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। आज तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए।
वृष राशि: आज कामकाज में आप थोड़े बिजी हो सकते हैं। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीदें होगी जिन पर आप खरे उतरेंगे । लम्बे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कारोबारियों को कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा।
मिथुन राशि: आज कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढऩे के कई मौके मिलेंगे। आप कोई जरुरी घरेलू काम निपटाने में सफल रहेंगे। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। आपको रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। जो लोग मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। आज दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी।
कर्क राशि: आज आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कार्यों में लगायेंगे। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगी। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिलने की संभावना है। आज आपके मन में कई तरह के सवाल भी रहेंगे।
सिंह राशि: आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। आज कार्यक्षेत्र में आपको पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। रुके हुए सारे काम आसानी से पूरे होंगे। आपके जीवन में खुशियाँ ही खुशियाँ आयेंगी। आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। इस राशि के छात्र अपना समय अध्ययन में लगाएंगे, इससे आपको सफलता मिलेगी। आप सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे।
कन्या राशि: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ फील करेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए। पिता की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ बिताये गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनाएंगे। लेकिन मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस होने की संभावना बन रही है। आपके अत्यधिक क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूर्ण रूप से नियंत्रण रखना चाहिए।
तुला राशि: आज आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। ऑफिस में उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। आज करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। आपका सकारात्मक रवैया आपको जीवन में बेहतरी दिलायेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे आपका कुछ अच्छा खाने का मन करेंगा लेकिन इस बात का खास खयाल रखें की जो आप खा रहे है वो हैल्दी हो। आपके घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि: आज आपको किसी से कोई उपहार मिलेगा। इससे आपका मन खुश रहेगा। आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर बना रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे , साथ ही वो आपसे जुडऩे की कोशिश भी करेंगे। आज बिजनेसमैन को बेहतर मौका मिलेगा। आज आप में कॉन्फिडेंस ज्यादा रहेगा। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
धनु राशि: आज आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। करियर को आगे बढऩे में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बनाएंगे। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।
मकर राशि: आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ेंगे। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आज आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे काम में मन थोड़ा कम ही लग पाएगा।
कुंभ राशि: आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता हो सकती है। आज नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिलेंगे। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल मिलेगा। परिवारवालों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनाएंगे।
मीन राशि: सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है।
उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। आज आप सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं।

Previous articleरुझान बढ़ती गैर-बराबरी का ही संकेत
Next articleबॉक्सिंग-डे टेस्ट में हार के बाद भारतीय टीम पर भडक़े गौतम गंभीर, खिलाडिय़ों को दी चेतावनी