नए साल के जश्न में मग्न थे तभी धरती के करीब से गुजरा 53 फीट का छुद्रग्रह

Join Us

वॉशिंगटन(ए)। जब नए साल के जश्न में सभी लोग मग्न थे तभी 31 दिसंबर को एक विशाल आकार का क्षुद्रग्रह पृथ्वी के सबसे पास आ गया था। रिपोट्र्स के अनुसार, यह दिसंबर 2024 का दूसरा अवसर था जब पृथ्वी के पास ऐसा खगोलीय घटना हुई। 53 फीट चौड़ा यह क्षुद्रग्रह 31 दिसंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 9:17 बजे पृथ्वी के पास आया। यह 28,227 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से यात्रा करते हुए पृथ्वी से 2,580,000 किलोमीटर दूर से गुजरा। यह दूरी चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी का लगभग 6.7 गुना है। नासा के सेंटर फॉर नियर-आर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज द्वारा 2024 एवी 2 जैसे क्षुद्रग्रहों का ट्रैकिंग किया जाता है। नासा की ग्रह रक्षा समन्वय कार्यालय के तहत 140 मीटर से बड़े खगोलीय पिंडों का पता लगाने और उन्हें ट्रैक करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। भविष्य में किसी भी टक्कर की संभावना को कम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।यह क्षुद्रग्रह नियर-आर्थ ऑब्जेक्ट्स श्रेणी में आता है। इनकी कक्षा वैज्ञानिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जाती है। नासा के अनुसार, 2024 एवी2 पृथ्वी के लिए कोई खतरा नहीं था। यह क्षुद्रग्रह इतना बड़ा नहीं था कि उसे खतरनाक माना जाता। नासा के मुताबिक, जो क्षुद्रग्रह 492 फीट से बड़े होते हैं और पृथ्वी के 75 लाख किलोमीटर के दायरे में आते हैं उन्हें खतरनाक माना जाता है। इससे पहले रूस के आसमान में एक शानदार आग का गोला दिखाई दिया था। एक छोटे क्षुद्रग्रह के कारण ऐसा हुआ था। वैज्ञानिकों ने इसकी यात्रा का सफलतापूर्वक ट्रैकिंग किया था और केवल 12 घंटे पहले इसे पहचाना था। इसका वायुमंडल में प्रवेश दस सेकंड के मार्जिन के साथ भविष्यवाणी की गई थी। जैसे ही यह पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करता है क्षुद्रग्रह छोटे टुकड़ों में टूटकर बिखर गया था।

 

Previous articleन्यूयॉर्क : मेट्रो में जिंदा जलाई गई महिला की पुलिस ने की पहचान
Next articleश्रीलंका के सरकारी विभागों पर साइबर हमले