जंग के बीच रुसी राष्ट्रपति पुतिन ने गिनाई नए साल की नई प्राथमिकताएं

Join Us

मास्को(ए.)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि 2025 में रूस नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा। रूस के लोगों की भलाई के लिए काम करना हमारी प्राथमिकता है। पुतिन ने कहा कि हमने कठिनाइयों पर जीत पाई है और प्रमुख लक्ष्य हासिल किए हैं। साथ ही अपनी एकता को मजबूत किया है।
रूस के राष्ट्रपति ने अपने शुभकामना संदेश में देश की अर्थव्यवस्था और यूक्रेन में युद्ध को लेकर कोई विशेष वादा नहीं किया। रूस में इन दिनों लोग महंगाई से परेशान हैं। साथ ही केंद्रीय बैंक की 21 फीसदी ब्याज दर से व्यवसायियों और घर खरीदने वालों पर बोझ पड़ रहा है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि हम नए साल की दहलीज पर हैं और भविष्य के बारे में सोच रहे हैं। मुझे विश्वास है सब कुछ ठीक हो जाएगा। हम केवल आगे बढ़ेंगे। हम जानते हैं कि हमारे लिए पूर्ण मूल्य रूस का भाग्य उसके नागरिकों की भलाई था, है और रहेगा। पुतिन ने ठीक 25 साल बाद राष्ट्र को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने 1999 के आखिरी दिन बोरिस येल्तसिन के इस्तीफा देने के बाद पहली बार कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में राष्ट्र को संबोधित किया था। पुतिन ने यूक्रेन युद्ध में मरने वाले रूसी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि हमें आपके साहस और बहादुरी पर गर्व है। हमें आप पर विश्वास है।रूस और यूक्रेन की जंग फरवरी 2022 में शुरू हुई थी। इस युद्ध में अब तक दोनों देशों के हजारों सैनिकों की जान जा चुकी है। अब राष्ट्रपति पुतिन कह रहे हैं कि वह यूक्रेन पर बातचीत के लिए तैयार हैं और वह इसके लिए शांति पहल का भी स्वागत करते हैं। खासकर वह पहल, जो कि वैश्विक दक्षिण और ब्रिक्स साझेदार देशों- चीन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लाई गई हैं।

 

Previous articleसंसद को भंग करने से समाधान के बजाय विभाजन बढ़ा : राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
Next articleन्यूयॉर्क : मेट्रो में जिंदा जलाई गई महिला की पुलिस ने की पहचान