उत्तर कोरिया बना रहा चार हजार टन वजनी युद्धपोत, खतरनाक मिसाइलों से होगा लैस : सोल

Join Us

सोल,(आरएनएस)। उत्तर कोरिया ने एक चार हजार टन वजनी फ्रिगेट का निर्माण शुरू किया है। यह वर्टिकल लॉन्चिंग सिस्टम से लैस है। दक्षिण कोरिया की सेना के अनुसार, प्योंगयांग अपने परमाणु और मिसाइल हथियारों को आगे बढ़ाना चाहता है। समाचार एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने किम जोंग-उन की एक शिपयार्ड का दौरा करने के दौरान की तस्वीरें शेयर की थीं, जहां नए युद्धपोत का निर्माण किया जा रहा है। इसके एक दिन बाद यह आकलन सामने आया है। उत्तर कोरिया के पश्चिमी बंदरगाह शहर का जिक्र करते हुए एक सैन्य अधिकारी ने कहा, उत्तर कोरिया नैम्फो में 4 हजार टन का फ्रिगेट बना रहा है। जहाज के आकार से, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह (जहाज से जमीन पर मार करने वाली) मिसाइल ले जाने में सक्षम है। हालांकि, अधिकारी ने कहा कि उत्तर कोरिया को इस पोत का निर्माण पूरा करने में कई साल लग सकते हैं। पोत को परिचालन के लिए तैनात करने में 10 साल से ज्यादा का समय लग सकता है।

Previous articleएक जनवरी से नया पर्यटक टैक्स लागू, कोयले पर निर्यात शुल्क हटाया गया
Next articleसंसद को भंग करने से समाधान के बजाय विभाजन बढ़ा : राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों