पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक ने मुख्यालय की राजभाषा मार्गदर्शिका-2025 का किया विमोचन

Join Us

जबलपुर / श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय, महाप्रबंधक, पश्चिम मध्‍य रेलवे के संरक्षण एवं श्री मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक के मार्गदर्शन में पश्चिम मध्‍य रेलवे पर भारत सरकार की राजभाषा नीतियों का प्रभावी एवं कारगर अनुपालन किया जा रहा है। इस दिशा में नव वर्ष के अवसर पर पश्चिम मध्‍य रेलवे, मुख्‍यालय, जबलपुर की ‘राजभाषा मार्गदर्शिका-2025’ का विमोचन श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के कर कमलों से किया गया।
इस राजभाषा मार्गदर्शिका में राजभाषा संबंधी संवैधानिक प्रावधानों, राजभाषा अधिनियम, नियम, गृह मंत्रालय एवं रेलवे बोर्ड स्‍तर पर लागू विभिन्‍न राजभाषा प्रोत्‍साहन एवं पुरस्‍कार योजनाओं सहित रेल कार्यालयों के विभागीय निरीक्षण के दौरान राजभाषा संबंधी निरीक्षण चैक लिस्‍ट का भी प्रकाशन किया गया है। इस मार्गदर्शिका में रेल अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दैनिक सरकारी कामकाज का विवरण भी दर्ज कर सकते हैं।
इस अवसर पर श्री मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक, श्री प्रज्ञेश निंबालकर, उप मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं उप मुख्‍य संरक्षा अधिकारी उपस्थित थे।

Previous articleबिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में अस्थाई तौर पर एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया
Next articleनागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन न हो – कलेक्टर दीपक सक्सेना