किसान व समाजसेवी एम.एस.मेवाड़ा के नेतृत्व में भोपाल पहुंचकर मुख्य मंत्री सचिव व प्रमुख सचिव दी नव वर्ष की शुभकामनाऐं

Join Us

ग्रामीण में सडक़ बनवाये जाने के साथ ही किसानों की अन्य समस्याओं से कराया अवगत्
सीहोर। किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा ग्राम चंदेरी के नेतृत्व में ग्राम चंदेरी, रामाखेड़ी, बिलकिसगंज के किसानों ने भोपाल पहुंचकर मुख्य सचिव अनुराग जैन को गुलदस्ता भेंट करने वर्ष की शुभकामना देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में सडक़े बनाये जाने की मांग की। साथ ही ग्रामीण किसानों ने अन्य समस्याओं जौसे फसल बीमा राशि दिलाये जाने व अन्य समस्याओं से अवगत कराया। अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल व परिवहन विभाग के श्री एस.एन. मिश्रा साहब से भी मिलकर नए वर्ष की शुभकामनाएं दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सचिव से भी मुलाकातकी। साथ ही सीएम कार्यालय पहुंचकर भी नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए गांव में सडक़ बनवाने की मांग की गई। प्रमुख सचिव गुलशन बामरा से मिलकर आदिम जाति विभाग की समस्याओं से अवगत कराया गया। विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह से भी मुलाकात कर नए वर्ष की शुभकामना दी एवं ग्राम चंदेरी आने का आमंत्रित दिया। जिस पर उनके द्वारा ग्राम चंदेरी में आने का आश्वासन दिया। किसानों समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन प्रमुख सचिव व मुख्य सचिव द्वारा दिया गया।  इस मौके पर ग्राम रामाखेड़ी के किसान मोतीलाल मेवाड़ा, रामसिंह मेवाड़ा, ग्राम बिलकिसगंज के प्रीतम मेवाड़ा, ग्राम देहरिया से बंटी मेवाड़ा किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा के साथ नए वर्ष की शुभकामनाएं दी गई एवं ग्रामीण जनता की समस्याओं से अवगत कराया गया।

Previous articleकुबेरेश्वरधाम नए साल के स्वागत में लाखों श्रद्धालु पहुंचे, 30 क्विंटल खीर-खिचड़ी प्रसादी का हुआ वितरण
Next articleचार जनवरी से नया सिस्टम बन रहा