उज्जैन (आरएनएस)। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने वीआईपी दर्शन के दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र में मोबाइल से रील बनाने और सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला पर एक साल का वीआईपी दर्शन प्रतिबंध लगाया है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने इंदौर से भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। प्रबंध समिति ने रुद्राक्ष शुक्ला पर मंदिर की वीआईपी और प्रोटोकॉल दर्शन सुविधाओं के उपयोग पर एक वर्ष के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अब वे अगले एक वर्ष तक मंदिर में किसी भी विशेष सुविधा या वीआईपी प्रोटोकॉल का लाभ नहीं उठा सकेंगे और उन्हें आम श्रद्धालुओं की भांति ही कतार में लगकर भगवान महाकाल के दर्शन करने होंगे।








