नई दिल्ली (ए.)।देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को स्वास्थ्य संबंधी जांच के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है।
अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद अस्पताल में भर्ती सूत्रों के अनुसार, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को सुबह की सैर के दौरान बेहोश हो गए थे। कुछ मिनटों तक अचेत रहने के बाद उन्हें उनके सुरक्षाकर्मियों द्वारा घर ले जाया गया। इसके बाद, एक चिकित्सा टीम और एम्स के डॉक्टर संदीप सेठ ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें एम्बुलेंस द्वारा एम्स ले जाया गया।
कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती, विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में
75 वर्षीय पूर्व उपराष्ट्रपति को एम्स के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती किया गया है। वे वर्तमान में हृदय रोग विभाग के विशेषज्ञों की देखरेख में हैं, जहां उनकी चिकित्सा मूल्यांकन और उपचार जारी है।








