ओमान के तट के पास भारतीय जहाज पर हमला, एक नाविक की मौत; 13 को बचाया गया

Join Us

नई दिल्ली (आरएनएस)। : ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले एक कार्गो जहाज पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि जहाज पर सवार 13 अन्य नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया। जहाज पर कुल 14 भारतीय नाविक सवार थे। केंद्रीय शिपिंग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को हुई इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जहाज को ओमान के तट के नजदीक निशाना बनाया गया था।मंत्री के अनुसार, हमले का शिकार हुए जहाज की पहचान रूस्ङ्क ्रद्य छ्वह्वह्यह्वद्घद्ब के रूप में हुई है। जहाज ओमान के तट के पास से गुजर रहा था, तभी किसी अज्ञात हवाई वस्तु से उस पर हमला किया गया। घटना के बाद ओमान के कोस्ट गार्ड ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर 13 नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, एक नाविक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई।मृतक की पहचान गुजरात निवासी गंधार नाहीम अजीज के रूप में हुई है। केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर नाविक की मौत पर दुख जताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

सोनोवाल ने बताया कि शिपिंग मंत्रालय और ओमान स्थित भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं। सुरक्षित बचाए गए 13 नाविकों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही सभी जीवित नाविकों और मृतक के पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जा रही है।

अमेरिका-ईरान युद्ध और हूतियों के सऊदी अरब पर हमलों के बीच भारतीय झंडे वाले जहाजों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं अब तक अपेक्षाकृत कम रही हैं। हालांकि, खाड़ी क्षेत्र के आसपास के महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर जारी तनाव का भारतीय नाविकों पर गंभीर असर पड़ा है।

सरकार की ओर से पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल फरवरी में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले शुरू होने के बाद से कम से कम 22 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है। इनमें 14 ऐसे लोग शामिल हैं, जो समुद्री जहाजों पर नाविक के रूप में काम कर रहे थे।

Previous articleशराब माफिया के विरुद्ध निडरता के साथ प्रभावी कार्रवाई करें पुलिस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleविएशन: मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों की कटौती को लेकर टकराव, एयरलाइंस पहुंचीं केंद्र सरकार के पास