कब्र से निकाली गई पल्लवी: नीले ड्रम में क्या हुआ था? दो साल की मासूम की मौत ने खड़े किए सवाल; मां ही है कातिल?

Join Us

बरसाना (ए.)। बरसाना क्षेत्र के चिकसोली गांव में शनिवार को दो वर्षीय पल्लवी की
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों के अनुसार, घर में पानी से भरे ड्रम के पास चारपाई खड़ी थी। आशंका जताई गई कि बच्ची चारपाई पर चढक़र ड्रम तक पहुंच गई और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। जिस उम्र में बच्चा मां की गोद में खुद को सबसे सुरक्षित महसूस करता है, उसी उम्र में दो साल की पल्लवी की रहस्यमयी मौत ने यूपी के बरसाना स्थित चिकसोली गांव में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पिता चेता की बेटी पल्लवी की मौत के बाद परिजनों ने शव को दफना दिया था। बाद में सोशल मीडिया पर बच्ची की मां बबीता पर उसे पानी से भरे नीले ड्रम में डालने के आरोप सामने आए। मामला चर्चा में आने के बाद एक ग्रामीण ने पुलिस सहायता नंबर 112 पर सूचना दी। पुलिस गांव पहुंची, लेकिन तब तक मासूम को दफनाया जा चुका था। अब जिलाधिकारी के आदेश पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में कब्र से शव निकलवाया गया है। आखिर पल्लवी की मौत कैसे हुई? क्या यह पानी से भरे ड्रम में गिरने का हादसा था या मौत की वजह कुछ और है? इन सवालों के जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से मिलने की उम्मीद है। थाना बरसाना क्षेत्र के चिकसोली गांव में शनिवार को दो वर्षीय पल्लवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों के अनुसार, घर में पानी से भरे ड्रम के पास चारपाई खड़ी थी। आशंका जताई गई कि बच्ची चारपाई पर चढक़र ड्रम तक पहुंच गई और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने शव को दफना दिया था। बाद में सोशल मीडिया पर बच्ची की मां बबीता को लेकर गंभीर आरोप लगाए जाने लगे। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

Previous articleप्रदेश में फिर से सक्रिय होने जा रहा है एक और चक्रवात, 29 और 30 अक्तूबर को भारी बारिश की चेतावनी
Next articleप्रदेश में दिवाली से पहले फिर बदलेगा मौसम, 28 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट