केदारनाथ में बर्फबारी, तापमान माइनस °C: म.प्र के 11 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Join Us

नई दिल्ली,(आरएनएस)। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में बुधवार को बर्फबारी हुई। इसके चलते गुरुवार सुबह तापमान -8 °C तक पहुंच गया। कड़ाके की ठंड से पानी की पाइपलाइन जम गई, जिससे लोगों को समस्या हो रही है। राज्य के 4 जिलों में बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश के इंदौर, आलीराजपुर, धार, बड़वानी और खरगोन समेत 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। 24 अक्टूबर से नए मौसम सिस्टम का असर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी में दिखेगा। अगले 2 दिन इंदौर संभाग और नर्मदापुरम में भी बारिश हो सकती है।केरल के तिरुवनंतपुरम में गुरुवार सुबह परसाला रेलवे स्टेशन के पास लैंडस्लाइड से बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतर गया। बारिश के बीच यह हादसा हुआ। मौसम विभाग ने बुधवार को तिरुवनंतपुरम में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। वहीं, 22 से 25 अक्टूबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट है।तमिलनाडु के थूथुकुडी में पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसके चलते जिला प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। तमिलनाडु तट के पास बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से 21 से 25 अक्टूबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में भारी बारिश हो सकती है।

Previous articleसंविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में 26-27 अक्तूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच : लोक सभा अध्यक्ष
Next articleटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: दो महिलाओं को पैसे देकर भेजा मुंबई, 20 दिन तक शहर में रहकर रेकी करता रहा आरोपी