नई दिल्ली(ए.)। अमेरिकी यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के साथ पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की कई तस्वीरें वायरल हैं। ये तस्वीरें इसलिए अहम मानी जा रही हैं, क्योंकि पुरी लगातार कहते रहे हैं वे एपस्टीन से केवल प्रतिनिधिमंडल के साथ मिले, अलग से कभी मुलाकात नहीं हुई। तस्वीरें सामने आने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- जब पुरी ने कहा था कि वे एपस्टीन से कभी अकेले नहीं मिले, तो इन तस्वीरों के क्या मायने हैं? ञ्जरूष्ट सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा- पुरी कहते थे कि वे एपस्टीन से तीन-चार बार डेलिगेशन के साथ मिले थे, दोनों तस्वीरों में बाकी सदस्य कहां थे।
राहुल गांधी ने एपस्टीन और पुरी की तस्वीर पर सवाल उठाया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के मुंबई पहुंचने और अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से जेफ्री एपस्टीन और हरदीप सिंह पुरी की तस्वीर जारी किए जाने को लेकर क्चछ्वक्क और क्रस्स् पर तंज कसा। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ङ्ग पर लिखा, “रुबियो मुंबई पहुंचे। अमेरिकी न्याय विभाग ने एपस्टीन और पुरी की तस्वीर जारी की। क्चछ्वक्क और क्रस्स् के कार्यकर्ताओं से पूछना चाहता हूं कि आपके हिसाब से ये किस देश-विरोधी गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?”








