नई दिल्ली (ए.)। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका तिहाड़ जेल से बाहर निकल आए हैं। गौरतलब है कि लिखित आश्वासन के बाद उन्हें आज ही जमानत मिली है। उनकी जमानत से सीजेपी समर्थकों में खुशी की लहर है। दिल्ली में स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की अदालत ने 21 अक्टूबर 2026 को आशुतोष रांका और सौरव दास के मामले में अहम आदेश जारी किया। अदालत ने दोनों की न्यायिक हिरासत तीन दिन और बढ़ाने की पुलिस की मांग खारिज कर दी और 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके और जमानती बॉन्ड पर उनकी रिहाई का आदेश दिया।14 अक्टूबर 2026 को आशुतोष रांका और सौरव दास को शांति भंग होने और सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के आधार पर निवारक कार्रवाई के तहत अदालत में पेश किया गया था। शुरुआत में अदालत ने दोनों को पांच दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा था। बाद में हिरासत की अवधि दो दिन और बढ़ा दी गई, जो 21 अक्टूबर 2026 तक थी। 21 अक्टूबर को जांच अधिकारी ने अदालत में एक नया आवेदन देकर दोनों की न्यायिक हिरासत तीन दिन और बढ़ाने की मांग की।पुलिस की ओर से दलील दी गई कि दोनों के आचरण, मीडिया और अदालत में दिए गए बयानों के बीच कथित अंतर और उनके रुख में बदलाव को देखते हुए कानून-व्यवस्था बिगडऩे की आशंका बनी हुई है।








