जीजा बना जल्लाद : पत्नी व ससुर को थप्पड़ मारे, बीच-बचाव करने गए साले की गुप्तांग पर लात मारकर की हत्या

Join Us

रतलाम (ए.)। आपसी विवाद में रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम आंकडिय़ा में एक युवक ने अपने साले के गुप्तांग पर लात मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार पहले आरोपी किसी बात को लेकर अपनी पत्नी को थप्पड़ मार दिया था और उससे विवाद कर रहा था। ससुर बीच-बचाव करने गए तो उन्हें भी आरोपी ने थप्पड़ मार दिया। यह देख साला बीचबचाव करने पहुंचा तो आरोपी ने उसके गुप्तांग पर लात मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भाग गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार 36 वर्षीय पप्पू गामड़ पिता भीमजी गामड़ के काका का निधन होने से उनके घर पर ग्राम आंकडिय़ा में 15 अक्तूबर 2026 को मौसर कार्यक्रम रखा गया था। वहां पप्पू गामड़ का जीजा आरोपी गलिया कटारा निवासी ग्राम सिंगत मउड़ा भी अपनी पत्नी के साथ मौसर कार्यक्रम में गया था। रात 9.45 बजे से 10 बजे के बीच आरोपी गलिया कटारा का किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से विवाद हो गया था। इस दौरान उसने पत्नी को थप्पड मार दिया था और डांटने कर रहा था। गलिया कटारा के ससुर भीमजी गामड़ बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन्हें भी आरोपी गलिया कटारा ने थप्पड़़ मार दिया और उनसे झगड़ा कर रहा था।
तभी पप्पू गामड़ बीच-बचाव करने गया तथा जीजा गलिया कटारा को समझाने लगा तो गुस्से में आकर उसने पप्पू से भी विवाद किया और उसके मारपीट पर उतारू हो गया था। इस दौरान आरोपी गलिया कटारा ने अपने साले पप्पू गामड़ के गुप्तांग पर लात मार दी थी। इससे वह अचैत हो गया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के बाद परिजन पप्पू को घर ले गए थे, जहां 16 व 17 अक्तूबर की दरमियानी रात उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह उसका शव मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। पोस्टमार्टम कराकर शव उसके परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

आरोपी की तलाश जारी
रावटी थाना प्रभारी मनीष डामर ने बताया कि दो दिन पहले पप्पू के काका के मौसर कार्यक्रम में आरोपी गलिया कटारा व उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया था। इस दौरान बीच-बचाव करने आए ससुर को भी उसने थप्पड़ मार दिया था। वहीं जब साला पप्पू गामड़ बीच-बचाव करने आया तो आरोपी गलिया कटारा ने उसके गुप्तांग पर लात मार दी थी। इससे पप्पू बोहेश हो गया था। परिजन उसे रावटी के सरकारी अस्पताल ले गए थे, वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया था। 16 अक्तूबर दोपहर तबीयत ठीक लगने पर पप्पू को परिजन घर ले गए थे, जहां बीती रात उसकी मौत हो गई। आरोपी गलिया कटारा की तलाश की जा रही है।

Previous articleकहां है स्नेहलता? लिव-इन पार्टनर पहले भी कर चुका मारने की कोशिश, बिहार से आई नर्सिंग ऑफिसर का शव अब भी लापता
Next articleगुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौत, 6 घायल