सिंगरौली में महसूस हुए भूकंप के झटके, ३.५ रही तीव्रता

Join Us

सिंगरौली, (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शनिवार (१७ अक्टूबर) की दोपहर को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता ३.५ मापी गई है, जबकि इसका केंद्र जमीन से लगभग १० किलोमीटर की गहराई में स्थित था। मौसम विज्ञान से जुड़े शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, यह भूकंप शनिवार दोपहर २ बजकर १२ मिनट ३५ सेकंड पर आया। जमीन के भीतर हुई हलचल के कारण इसकी तीव्रता ३.५ दर्ज की गई और इसका एपीसेंटर (केंद्र) भूतल से १० किलोमीटर नीचे था।
हालांकि, इस कम तीव्रता के कारण किसी भी तरह के बड़े नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।
क्यों आते हैं भूकंप?
पृथ्वी के भीतर कुल सात बड़ी टेक्टोनिक प्लेट्स मौजूद हैं, जो निरंतर गति करती रहती हैं। ये प्लेट्स जहां आपस में सबसे ज्यादा टकराती हैं, उस क्षेत्र को फॉल्ट लाइन कहा जाता है। लगातार टकराव के कारण प्लेट्स के किनारे मुडऩे लगते हैं और जब अत्यधिक दबाव बनता है, तो ये टूटने लगती हैं। इसके बाद धरती के भीतर की ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता खोजती है और इसी उथल-पुथल के परिणामस्वरूप भूकंप आता है।

Previous articleलालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती
Next articleकहां है स्नेहलता? लिव-इन पार्टनर पहले भी कर चुका मारने की कोशिश, बिहार से आई नर्सिंग ऑफिसर का शव अब भी लापता