टेस्ला ने बनाई उडऩे वाली कार, हवा में पलट कर जमीन पर इस तरह हुई लैंड

Join Us

नई दिल्ली(ए.)। दुनिया की सबसे चर्चित इलेक्ट्रिक कार कंपनियों में शामिल टेस्ला ने अपनी अगली पीढ़ी की स्पोट्र्स कार रोडस्टर को पेश कर ऑटोमोबाइल जगत में हलचल मचा दी है। एलन मस्क की कंपनी ने इस कार को एक खास प्रदर्शन के दौरान दिखाया, जिसमें इसे हवा में उछलते और कलाबाजी करते हुए दिखाया गया। स्पेसएक्स के इंजीनियरों के साथ विकसित की गई थ्रस्टर तकनीक इस कार को पारंपरिक सुपरकारों से अलग बनाती है। हालांकि, इसकी उड़ान संबंधी क्षमताओं और प्रदर्शन के दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।
रैंप से हवा में उछली, फिर लगाया फ्लिप
टेक्सास स्थित स्पेसएक्स की रॉकेट परीक्षण सुविधा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रोडस्टर का प्रदर्शन किया गया। सामने आए प्रदर्शन के अनुसार, कार ने रैंप से उछलकर हवा में कलाबाजी की और फिर जमीन पर उतर आई। एक अन्य प्रदर्शन में इसे कई खड़े ट्रकों के ऊपर से गुजरते हुए दिखाया गया। पूरा कार्यक्रम ऑनलाइन लाइवस्ट्रीम किया गया।टेस्ला के इस प्रदर्शन में कार के साथ इस्तेमाल की गई थ्रस्टर तकनीक आकर्षण का केंद्र रही। कंपनी ने इसे स्पेसएक्स के इंजीनियरों के सहयोग से विकसित किया है। इन थ्रस्टर्स का उद्देश्य कार को अतिरिक्त बल देना और हवा में उसकी गति को नियंत्रित करना है।
एक सेकेंड से कम में 96 किमी की रफ्तार का दावा
टेस्ला के मुताबिक, नई रोडस्टर बेहद तेज गति पकडऩे में सक्षम होगी। कंपनी ने इसके थ्रस्ट आधारित संस्करण के लिए शून्य से 60 मील प्रति घंटे यानी करीब 96 किमी प्रति घंटे की रफ्तार एक सेकेंड से भी कम समय में हासिल करने का दावा किया है। कार की प्रस्तावित अधिकतम रफ्तार 230 मील प्रति घंटे यानी करीब 370 किमी प्रति घंटे से अधिक बताई गई है। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि इसकी ड्राइविंग रेंज 300 मील यानी करीब 483 किमी से ज्यादा हो सकती है।ये आंकड़े कंपनी के दावे हैं। वास्तविक प्रदर्शन उत्पादन मॉडल, परीक्षण और अंतिम तकनीकी विनिर्देशों पर निर्भर करेगा।
तीन मोड में काम करेगी सुपरकार
टेस्ला ने रोडस्टर के लिए तीन अलग-अलग मोड बताए हैं, जिनमें गति और थ्रस्टर तकनीक का इस्तेमाल अलग-अलग तरीके से किया जाएगा।

Previous articleगगनयान मिशन की तैयारी तेज, अंतरिक्ष यान के दो हिस्सों को अलग करने के परीक्षण सफल
Next articleदिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने 200 फिट लंबे तिरंगे के साथ रैली निकाली