‘इनकार करने से सच्चाई नहीं बदलेगी’, लद्दाख पर चीन को भारत का कड़ा संदेश

Join Us

नई दिल्ली, (आरएनएस)। लद्दाख के 28 स्थलों को भारतीय नक्शे में शामिल करने पर चीन की आपत्ति का भारत ने करारा जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने साफ कहा है कि केंद्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा है और चीन के इनकार से यह सच्चाई नहीं बदलने वाली। एमईए प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भारत का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा, हम दोहराते हैं कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा है। चीनी पक्ष के इनकार से यह स्थापित तथ्य नहीं बदल सकता। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति इस मामले में स्पष्ट है। दावा किया कि लद्दाख में स्थित 28 जगहों/विशेषताओं की पहचान भारतीय सर्वेक्षण विभाग के आधिकारिक नक्शे पर मानक नामों के साथ की गई है, और यह काम केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और स्थानीय हितधारकों के परामर्श से किया गया है।

Previous articleउत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला और तंबाकू युक्त खाद्य उत्पादों पर एक साल के लिए प्रतिबंध
Next articleभारतीय रेल की माल ढुलाई में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि, सितंबर में 13.53 करोड़ टन माल का परिवहन