नई दिल्ली ,09 अक्टूबर ,(आरएनएस)। पणजी पुलिस ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की मौत के मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 76 वर्षीय अभिनेता को गोवा के डोना पाउला स्थित ओशन पार्क में उनके आवास से मणिपाल अस्पताल, बम्बोलिम के आपातकालीन विभाग में लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की आगे की जांच पुलिस सब-इंस्पेक्टर नितिन नाइक के नेतृत्व में की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, नाना पाटेकर का गुरुवार रात पुणे के डोंजे स्थित उनके फार्महाउस में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन की खबर गुरुवार सुबह सामने आई थी। इसके बाद से ही फिल्म जगत की हस्तियों से लेकर आम लोगों तक ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।
नाना पाटेकर ने अपने दमदार अभिनय, यादगार किरदारों और बेबाक अंदाज से हिंदी सिनेमा में अलग पहचान बनाई थी। उनकी अदाकारी ने कई पीढिय़ों के दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। उनके निधन की खबर से प्रशंसकों में शोक की लहर है और सिनेमा जगत में उनके योगदान को याद किया जा रहा है।








