नई दिल्ली ,04 अक्टूबर ,(आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 53 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने उनके प्रदर्शन को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि उन्होंने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और देश का गौरव बढ़ाया।
प्रधानमंत्री ने अंतिम पंघाल को भविष्य में निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अंतिम पंघाल आने वाले समय में भी देश के लिए गौरव हासिल करती रहेंगी और अपने प्रदर्शन से अन्य खिलाडिय़ों को प्रेरित करेंगी।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किए गए संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एशियाई खेलों में अंतिम पंघाल का रजत पदक जीतना वास्तव में अनुकरणीय है। उन्होंने महिलाओं की 53 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन के लिए अंतिम पंघाल को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी कामना है कि अंतिम पंघाल देश के लिए लगातार और अधिक गौरव लेकर आएं तथा अन्य खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनें।








