नई दिल्ली/मुंबई (आरएनएस)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन हुए। दिल्ली में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और वाम दलों से जुड़े संगठनों ने अलग-अलग प्रदर्शन का आह्वान किया था। वहीं मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शन किया। दिल्ली में पुलिस ने जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी थी। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई और कई मेट्रो स्टेशनों में एंट्री-एग्जिट बंद कर दी गई थी। बता दें कि इन प्रदर्शनों के अलावा ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सु्प्रीम कोर्ट में याचिकाएं भी दायर हुई हैं।आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जंतर-मंतर की तरफ बढ़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया। इसके बाद कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश करने लगे। स्थिति बिगडऩे पर पुलिस ने सौरभ भारद्वाज समेत कई ्र्रक्क नेताओं को हिरासत में ले लिया। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई में ्र्रक्क नेता आतिशी और संजय सिंह समेत कई प्रदर्शनकारी भी हिरासत में लिए गए। विभिन्न संगठनों के सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिए जाने की रिपोर्ट सामने आई है।
संजय सिंह और आतिशी को भी पुलिस ने रोका
्र्रक्क के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने नॉर्थ एवेन्यू की तरफ से जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की मौजूदगी के कारण वे भी आगे नहीं बढ़ सके और उन्हें हिरासत में ले लिया गया। जंतर-मंतर के आसपास पहले से ही कई स्तर की बैरिकेडिंग की गई थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को निर्धारित इलाके से आगे बढऩे से रोकने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए थे।इसके बाद यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर बढ़े। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रास्ते में रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई।
आगे जाने की अनुमति नहीं मिलने पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं बैठ गए और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाने लगे। पुलिस ने उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की, जिसके बाद कुछ देर तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
छोटे-छोटे समूहों में बंट गए प्रदर्शनकारी
दिल्ली में ्र्रक्क, वाम दलों और यूथ कांग्रेस से जुड़े प्रदर्शनकारी अलग-अलग जगहों पर छोटे समूहों में नजर आए। कुछ लोगों ने सडक़ किनारे प्रदर्शन किया, जबकि कुछ प्रदर्शनकारी सडक़ पर बैठ गए। इससे कुछ जगहों पर यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस को अलग-अलग जगहों पर मौजूद प्रदर्शनकारियों को हटाने और रास्ता खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। जंतर-मंतर के आसपास पुलिस की भारी मौजूदगी पूरे दिन बनी रही।
्र्रक्क नेता बोले, ‘इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रहेगा’
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पीछे नहीं हटेंगे। उनका कहना है कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कई संगठनों ने चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारी मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दे भी उठा रहे थे।








