इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस की कार्रवाई, अरब सागर में 3000 करोड़ की ड्रग्स जब्त; 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार

Join Us

नई दिल्ली,(आरएनएस)। भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर अरब सागर में नशे के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 526 किलो हेरोइन और मेथामफेटामाइन जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त नशीले पदार्थों की कीमत करीब 3 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान पांच पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। खुफिया इनपुट के आधार पर भारतीय तटरक्षक बल ने अरब सागर में लक्षद्वीप के पश्चिम में एक संदिग्ध नाव की निगरानी शुरू की थी। समुद्र और हवा से लगातार निगरानी के बाद 25 सितंबर को ईरानी धौ का पीछा कर उसे रोका गया। नाव पर सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लेने के बाद उसकी तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान नाव से बड़ी मात्रा में हाई-ग्रेड नशीले पदार्थ बरामद हुए। इसके बाद नाव, पांचों हिरासत में लिए गए लोगों और जब्त ड्रग्स को सुरक्षा घेरे में मुंबई लाया गया। यहां संयुक्त पूछताछ के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Previous articleवोटर रजिस्ट्रेशन के फॉर्म-6 से हटाई गई अतिरिक्त घोषणा : अब 2003 की वोटर लिस्ट में माता-पिता का ब्यौरा देना अनिवार्य नहीं
Next articleउमर खालिद और शरजील इमाम को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज